कोरबा। शहर के बीच से गुजरने वाली नहर में आज शाम एक युवती ने छलांग दी। इस दौरान पास ही चौराहे पर मौजूद यातायात सिपाही और एक अन्य युवक उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़े, लेकिन पानी के तेज बहाव में युवती बह गई।

इस घटना के दौरान मौके कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना के बाद कोतवाली थाना और सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर मौजूद है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती को छलांग लगाते देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे आवाज लगाकर रोकने की कोशिश भी की, लेकिन युवती ने किसी की न सुनी और नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान पास ही में चौराहे पर तैनात यातायात सिपाही कृष्णा नंद और एक अन्य युवक गोलू पटेल ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई, लेकिन तब तक युवती पानी के तेज बहाव में बह गई। इसके बाद कृष्णा नंद और गोलू पटेल किसी तरह से नहर के बाहर निकल आए। बता दें की नहर में छलांग लगाने वाली युवती कौन है और वह कहां की रहने वाली है इस बात का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है।
- सारंगढ़:जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश… - July 28, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती का बड़ा असर: डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत का 768 किलो गांजा भट्टी में जलाकर किया नष्ट… - July 28, 2026
- 5 गायों से बदली किस्मत: आधुनिक डेयरी से हर महीने ₹25 हजार की कमाई.. - July 28, 2026




