रायगढ़/जिले का तमनार विकासखण्ड पूरे प्रदेश में अपनी लक्षित आबादी को कोविड टीके की दोनों डोज लगाने वाला पहला विकासखण्ड बन गया है। विकासखंड तमनार में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में यहां गांव के सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन सभी ने खूब मेहनत की एवं गांव में घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के संबंध में जागरूक किया, जिसके परिणाम स्वरूप विकासखंड तमनार के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों ने लक्ष्य के विरुद्ध टीकाकरण करा लिया है।



कलेक्टर ने जिले के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया था कि नियत समय में टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण करना है। ताकि आगामी संभावित लहर से पहले रायगढ़ जिला पूर्ण रूप से टीकाकृत हो। कलेक्टर के निर्देशानुसार विकासखण्डवार टीकाकरण के लिए रणनीति तैयार की गई और लोगों के घर-घर जाकर उन्हें टीकाकरण से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया।
यही वजह है कि आज तमनार ब्लाक प्रथम एवं द्वितीय कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण चुका है। इसी के साथ बरमकेला में 95.60 प्रतिशत, पुसौर में 88.40 प्रतिशत, लोईंग में 86.70 प्रतिशत, खरसिया में 81.40 प्रतिशत, रायगढ़ शहरी में 78.80 प्रतिशत, घरघोड़ा में 78.40 प्रतिशत, धरमजयगढ़ में 68.20 प्रतिशत, लैलूंगा में 67.10 प्रतिशत और सारंगढ़ में 58.40 प्रतिशत आबादी को कोविड टीके की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। पूरे जिले में 79.20 प्रतिशत लोगों का दूसरे डोज का टीकाकरण पूरा हो चुका है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
