रायगढ़। चक्रधर नगर पुलिस ने आज युवती के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ देर बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती थाना आकर घरघोड़ा क्षेत्र के राजेंद्र चौहान (22 वर्ष) के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने तथा शादी से इंकार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई ।

महिला विवेचक द्वारा पीड़िता से पूछताछ कर रिपोर्ट दर्ज किया गया । पीड़िता बताई कि घरघोडा का राजेंद्र चौहान परिचित होने से घर आना जाना करता था , दोनों आपस में बातचीत करते थे । करीब 2 साल पहले 2019 के गर्मी माह में राजेन्द्र घर आया और शादी करूंगा कहकर शारीरिक संबंध बनाया , उसके बाद जब भी रायगढ़ आता था तो आकर मिलता था ।
करीब 15 दिन पहले शादी करने से इंकार कर बदनाम करने की धमकी देने लगा । तब परिवारवालों और गांव के कुछ लोगो को बतायी । गांव के प्रमुख व्यक्ति समझाये उनके सामने भी राजेन्द्र शादी करने से इंकार कर दिया । तब थाना आकर राजेंद्र पर कार्यवाही करने के लिये रिपोर्ट दर्ज कराई ।
पीड़िता के लिखित आवेदन पत्र पर आरोपी राजेन्द्र चौहान के विरुद्ध धारा 376, 506 IPC का अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी द्वारा आरोपी की पतासाजी के लिये एक टीम घरघोड़ा रवाना किया गया । तभी आरोपी के लड़की के गांव आने की जानकारी मिलने पर पुलिस स्टाफ पीड़िता के गांव भेजा गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जिसे रिमांड पर भेजा गया है ।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
