छत्तीसगढ़ में 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वित्त विभाग को इस संबंध में नियुक्ति के लिए निर्देश दिए गए थे।

मंजूरी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सूचना जारी हो गई है। अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 30 सितंबर से शुरू होगा। राज्य में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति होगी। इस संबंध में सीएम साय ने एक्स पर ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की प्रदेश में 321 नए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी के लिए वित्त विभाग को निर्देश दिए थे। जिसकी मंजूरी के बाद अब सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए दस्तावेजों के वेरिफिकेशन की सूचना जारी हो गई है। वेरिफिकेशन के बाद जल्द ही नियुक्ति के आदेश जारी होंगे।
प्रदेश में 321 नए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति को स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को निर्देश दिए थे।
जिसकी स्वीकृति के बाद अब सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए दस्तावेजों के सत्यापन की सूचना जारी हो गई है। सत्यापन के पश्चात जल्द ही नियुक्ति के आदेश जारी होंगे।
10 अक्टूबर तक होगा वेरिफिकेशन
अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 30 सितंबर से शुरू होगा। वहीं, अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 10 अक्टूबर तक आखिरी तारीख रखी गई है। वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों का नियुक्ति आदेश जारी होगा।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
