जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही मृतक बच्चे के पिता ने उसे तम्बाकू खाने से मना किया था, जिससे वह नाराज चल रहा था.
इसी बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है.
जशपुर के पंडरापाठ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत छिछलीरके खोमारापाठ गांव में एक 12 वर्षीय बालक ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. बालक गांव के ही प्राथमिक शाला में पांचवी कक्षा में पढ़ाई करता था. मृतक छात्र मुकेश घर के अंदर एक कमरे में रात को खाना खाकर अकेला सोया था. सुबह जब बालक नहीं उठा तो परिजनाें ने उसे आवाज लगाया उसके बाद भी कमरे का दरवाजा उसने नहीं खोला. जिसके बाद किसी तरह से दरवाजा तोड़ा गया तो बालक फांसी पर लटका हुआ पाया गया. बालक कमरे के ही खिड़की में लगे लाेहे की रॉड से फंदे पर लटका मिला. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है.
मामले में परिजनों से पता चला है कि मृतक बालक काे कुछ दिन पहले उसके पिताजी ने तम्बाकू खाने से मना किया था, जिससे बालक नराज था. फिलहाल बगीचा थाना क्षेत्र के चाैकी पंडरापाठ पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- थाना प्रभारी प्रमोद यादव की पुलिसिंग का दमदार असर, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,8 बाइक बरामद… - October 14, 2026
- राष्ट्रीय महासचिव लखन दास जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दिग्गज समाजसेवी रामरंग वैष्णव एवं पूर्व एसडीओपी सविता दास छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा में शामिल…अन्य संगठन के अध्यक्ष पद के दोनों मजबूत दावेदारों ने थामा महासभा का दामन…वैष्णव समाज और जनसेवा के लिए केवल 5811 ही सच्चा मंच – रामरंग - October 14, 2026
- दिव्यांगजनों को मिली सौगात, सहायता उपकरणों से लेकर आर्थिक मदद तक का लाभ…सारंगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 281 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित… - October 14, 2026
