सारंगढ़ । जिला कलेक्टर धर्मेश साहू के आदेश पर नोडल अधिकारी जिला पंचायत हरिशंकर चौहान के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना पर किसी को कोई राशि ना दी जाए अगर किसी के द्वारा राशि की मांग की जा रही है तो उसकी जानकारी जिला कार्यालय को या जिला पंचायत को या जनपद पंचायत को देवें । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला सारंगढ – बिलाईगढ़ में लगभग 25 हजार आवास स्वीकृत किया जाना है । मेरे जानकारी में आया है कि – ग्राम पंचायतों में दलाल किस्म के लोग हितग्राहियो को आवास पास कराने के नाम से पैसा ले ले रहे है।

अतः सभी लोगो से अपील है कि – जिन परिवार का नाम आवास सूची में है और वें पात्र है । उनको आवास मिलेगा ही , किसी को भी एक रुपये देने की जरूरत नही है, यदि कोई व्यक्ति चाहे कर्मचारी हो, अधिकारी हो , जनप्रतिनिधि हो या बाहरी व्यक्ति तो तुरंत जपं को या जिला पंचायत को सूचित करें । आवास स्वीकृति , क़िस्त की राशि देने geotag करने के लिए किसी को भी पैसा नही देना है । साथ ही यह भी बात आ रहीं है कि – कुछ बाहरी लोग कॉल कर के सूची में नाम जुड़वा देंगे और राशि की मांग कर रहे है । आप सभी से आग्रह है ऐसे किसी भी व्यक्ति को राशि नहीं दिया जाए ऐसा कोई प्रावधान नहीं है । किसी बात की शंका हो तो जपं और जिला कार्यालय मे जानकारी प्राप्त कर सकते है । यह जानकारी नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान जिला पंचायत के द्वारा जनहित में जारी की गई है ।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
