भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एक युवती से गैंग रेप का मामला सामने आया है। जिसमें ब्वॉयफ्रेंड ने ही अपने दो दोस्तों को बुलाकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एडिशनल एसपी सुखनन्दन राठौर ने बताया कि यह पूरी घटना 25 अगस्त की है। पीड़िता की शंकर नगर छावनी निवासी टिकेश कुमार साहू उर्फ टीकू से दोस्ती थी। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर युवती को अपने झांसे में लिया और 25 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे पीड़िता को कॉल करके मिलने के लिए आईटीआई मैदान छावनी के पास खंडहर में बुलाया।
इस समय उसके साथ शंकर नगर छावनी निवासी धनेंद्र कुमार उर्फ छोटू और वार्ड 40 मंगल बाजार छावनी निवासी परमेश्वर यादव उर्फ पप्पू मौजूद थे। पीड़िता के आते ही आरोपी बॉयफ्रेंड ने युवती से सबंध बनाने की जिद की।
खुद संबंध बनाने के बाद टिकेश ने अपने दोस्त धनेन्द्र और परमेश्वर को भी बुलाया। और युवती से कहा कि परमेश्वर द्वारा हमारा संबंध बनाते वीडियो बनाया गया है इसलिए तुम इसके साथ भी सबंध बनाओ नहीं तो यह वायरल हो जाएगा ।
इस तरह ब्लैक मेल किए जाने और रेप के बाद पीड़िता की चीख-पुकार से आरोपी घबरा गए और उसे मौके पर छोड़कर भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
