एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर होटल बुलाया और उसके साथ रेप किया. इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया. युवती से गंदा काम करने के बाद उसकी मां से भी दुष्कर्म किया.

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ब्लैकमेल करता रहा. हद तो तब हो गई जब युवक ने कहा कि मेरे दारोगा दोस्त के साथ सेक्स करोगी तो वीडियो डिलीट कर दूंगा.
यह शर्मनाक मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है. थाना इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि पीलीभीत जिले के एक गांव के रहने वाले इकरार ने उससे शादी करने का वादा किया था. युवक उसके घर आया और अपने मामा से मिलवाने के बहाने युवती को होटल ले गया. वहां इकरार ने उसके साथ रेप किया. आरोप है कि इकरार ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया. आरोपी पीड़िता की मां को किसी काम के बहाने घर से ले गया और उनके साथ भी दुष्कर्म किया.
बात नहीं मानने पर वायरल करने की दी धमकी
जब पीड़िता को इकरार की इस हरकत का पता चला तो वह गुस्से में उसने इकरार की शिकायत की बात कही. आरोपी ने अपने मामा फरियाद खान की पहुंच का हवाला देकर उसे धमकाया. मामा ने भी शिकायत करने पर युवती और उसकी मां की हत्या करने की धमकी दी. पीड़िता का आरोप है कि इकरार ने वीडियो के जरिए उससे ब्लैकमेल कर कहा कि इज्जतनगर थाने का एक दरोगा उसका दोस्त है. उसके साथ संबंध बनाओगी तो वीडियो डिलीट कर दूंगा और ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल कर दूंगा.
- योगमय हुआ सारंगढ़: हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश… - June 21, 2026
- सारंगढ़:मोदी सरकार के 12 साल पर महिला मोर्चा का रचनात्मक आयोजन, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह… - June 21, 2026
- सारंगढ़:फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर मासूम, स्कूलों के बंद ईडीएफ प्लांट बने चिंता का कारण… - June 21, 2026


