छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर इलाके में स्थित दुलना डैम में गुरुवार दोपहर होटल संचालक की तैरती लाश बरामद की गई है। स्थानीय लोगों ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश को डैम से बाहर निकाला।

मृतक की पहचान भीषम सचदेव (48) के रूप में हुई है, जो नवापारा के गुलाब गाडर्न के सामने स्थित संस्कार होटल का मालिक था। जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 10:30 बजे भीषम अपने घर से दुपहिया पर सामान्य अवस्था में निकले थे, लेकिन दोपहर में जब लोगों ने डैम में उनकी लाश देखी, तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और शव को नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चीरघर में भेजा। यह आत्महत्या है या हत्या? पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। शव का पोस्टमाटर्म कल सुबह होगा और इसके बाद इस मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

- बंगाल जीत की खुशी में सारंगढ़ में फूटा जश्न: ढोल-नगाड़ों के साथ निकली विजय रैली, ‘झालमुड़ी’ से मनाया अनोखा उत्सव… - May 5, 2026
- सुशासन तिहार की गूंज धोबनी में: ‘अंतिम व्यक्ति तक योजना’ का संकल्प, मौके पर ही समस्याओं का समाधान… - May 5, 2026
- बंगाल में भाजपा की ‘ऐतिहासिक जीत’ पर गूंजा सारंगढ़: सुभाष जालान बोले—यह सिर्फ सत्ता नहीं, विचारधारा की निर्णायक विजय… - May 5, 2026
