सारंगढ़। छग नगरीय निकाय
के कर्मचारी द्वारा रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिनांक 12 अगस्त 24 सोमवार को संगठन की 6 सूत्रीय मांग नगरीय निकायों के कर्मचारियों को प्रतिमाह 01 तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित हो । नगरीय निकायों में अन्य विभाग की भांति ओल्ड पेंशन योजना शीघ्र ही लागू किया जावें । नगरीय निकायों में मृतक के परिवारों को शीघ्र ही संभाग स्तर पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जावें । नगरीय निकायों में कर्मचारियों के पदोन्नति हेतु शीघ्र ही पद सृजन किया जावें । नगरीय निकायों में ठेका पद्धति समाप्त किया जावें । नगरीय निकाय के कर्मचारियों को छठवें एवं सातवें वेतनमान की ऐरियर्स राशि का भुगतान किया जावें । नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, छग के द्वारा रायपुर में धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें दो हजार से अधिक कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहें ।

- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

