बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कुएं की सफाई करने उतरे एक युवक जहरीली गैस की चपेट में आ गए। सफाई करने के दौरान अचानक कुएं के अन्दर बेहोश हो गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक को कुएं से बाहर निकाला। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम केशव प्रसाद पटेल था। वह ग्राम चिसदा का रहने वाला था। मंगलवार को वह अपने घर के आंगन में स्थित 40 फीट गहरे कुएं की सफाई के लिए उतरा था। वह कुएं से मरे हुए मेढ़कों को बाहर निकाल रहा था,तभी अचानक वह कुएं के अंदर लापता हो गया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो घर में मौजूद भाभी ने इसकी सूचना परिजन को दी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजन घर लौटे और कुएं से जहरीली गैस की बदबू के कारण इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची और गैस रिसाव से बचाव किट का उपयोग कर कुएं में कांटेदार रस्सी डालकर केशव की खोजबीन की। काफी मशक्कत के बाद उसकी लाश बरामद की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

