रायगढ़ । अवैध शराब की शिकायतों पर कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आज थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज अपने स्टाफ के साथ कोड़ातराई के सारथी पारा पहुंचे । जहां रहवासियों ने कोड़ातराई सारथी पारा के रहने वाले राजेश सारथी, गोपाल सारथी, अशोक सारथी और विवेक लहरे द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर माहौल खराब करने की शिकायत की । थाना प्रभारी व उनकी टीम द्वारा सभी संदेही के घर गवाहों को साथ लेकर शराब रेड कार्यवाही किया गया । आरोपी (1) राजेश सारथी पिता राम और सारथी उम्र 40 साल के पास से 07 लीटर अवैध महुआ शराब मिला जिसकी जप्ती गई ।

संदेही (2) अशोक कुमार पिता जागेश्वर सारथी उम्र 45 साल, (3) विवेक लहरे पिता गणेश्वर लहरे उम्र 20 साल, (4) गोपाल सारथी पिता आनंद राम सारथी उम्र 28 साल सभी निवासी कोड़ातराई हरिजन मोहल्ला थाना जूटमिल के घर छापेमारी में अवैध शराब नहीं मिला । संदेही/अनावेदक उत्तेजित होकर पुलिस के समक्ष मोहल्लेवालों को लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो गए थे । शांति व्यवस्था के लिए जूटमिल पुलिस द्वारा तीनों पर पृथक-पृथक धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) BNSS के तहत प्रबंधक कार्यवाही के तहत की गई है ।
वहीं आज ग्राम डूमरपाली में शराब रेड कार्यवाही में आरोपी (5) सेठ राम सतनामी पिता स्वर्गीय सुखसाय सतनामी उम्र 40 साल निवासी डूमरपाली बस्ती थाना जूटमिल के कब्जे से 40 नग 180 ml वाले पन्नी पाउच *(07 लीटर)* महुआ शराब की जप्ती की गई है तथा बोदाटिकरा में आरोपी (6) सुमित सोनी गुरु राम सोनी निवासी बोदाटिकरा के कब्जे से *08 लीटर महुआ शराब* एवं आरोपिया (7) श्रीमती बृज मिरी पति गजानंद मिरी उम्र 40 साल निवासी बोदाटिकरा के कब्जे से *07 लीटर महुआ शराब* की जप्ती की गई है । अवैध शराब के साथ पकड़े गए चार आरोपियों से *कुल 29 लीटर महुआ शराब* की जप्ती कर आरोपियों पर पृथक-पृथक आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक शशि देव भोई, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, सतीश पाठक, वीरेंद्र कुमार भगत आरक्षक सुशील यादव, जितेश्वर चौहान, शशि भूषण साहू, लखेश्वर पुरसेठ, महिला आरक्षक आशा सिदार, देव कुमारी भारते शामिल थी ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
