पखांजुर के ग्राम विवेकानंद नगर में पूजा का प्रसाद खाने के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं । दरअसल 01 जून को विवेकानंद नगर गाँव में एक ग्रामीण के घर सत्यनारायण पूजा का आयोजन हुआ था। जिसमें गाय के कच्चे दूध से सिन्नी प्रसाद बनाया गया था। उस पूजा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुँचे थे और प्रसाद खाया था।

लेकिन सिन्नी प्रसाद बनाने में जिन दो गायों के दूध का उपयोग किया गया था। उन दोनों गायों को गाँव के पागल कुत्तों ने काटा हुआ था। सत्यनारायण पूजा के लगभग 90 दिन बाद जब उन दोनों गायों की मौत हो जाती हैं तो गायों के मालिक खुद अस्पताल जाकर चोरी-छिपे रेबीज का वैक्सीन लगवा लेते हैं ।
परन्तु जब ये बात धीरे-धीरे पूरे गाँव में फैलती है तो ग्रामीणों ने उन गायों के दूध से बने प्रसाद के खाने से रेबीज के संक्रमण का अंदेशा जताया। जिसके बाद स्वास्थ विभाग के अधिकारी को पूरी घटना की सूचना देते हुए गाँव में रेबीस वैक्सीनेशन की मांग की गई।
जिसके बाद स्वास्थ विभाग द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम विवेकानंद नगर गांव में वैक्सीनेशन के लिए भेजी गयी है। अब तक लगभग 150 से अधिक ग्रामीणों को रेबीज का वैक्सीन लगाया जा चुका है । साथ ही ग्रामीणों से उस सत्यनारायण पूजा में शामिल होने वाले तमाम लोगों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
