पुरानी रंजिश पर मारपीट, जूटमिल पुलिस ने आरोपित दो युवकों को गैर जमानतीय धाराओं पर गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर
रायगढ़ । दिनांक 26.07.2024 को थाना जूटमिल में ग्राम मिडमिडा में रहने वाला हर्षित भुईया रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 जुलाई की रात्रि करीब करीबन 09:00 बजे पंचायत कार्यालय के पास अपने दोस्तों के साथ खड़ा था । तभी गांव का दीपक उरांव (25 साल) और मोहन निषाद (26 साल) पुरानी रंजिश को लेकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते डंडा और मोटर सायकल के चाबी से मारपीट करने लगे, जिससे चोट आया है । आहत हर्षित का मुलाहिजा कराकर रिपोर्ट प्राप्त किया गया । मेडिकल रिपोर्ट अनुसार प्रकरण में धारा 118(1) BNS विस्तारित कर जूटमिल पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । साथ ही ग्राम मिडमिडा के रहवासियों को थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा आपस में मिलजुल कर रहने और लड़ाई झगड़े से दूर रहने की समझाइश दी गई है ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
