बिलाईगढ़ । विकासखंड के ग्रापं नावापारा के आश्रित ग्रा. देवरहा का सड़क आजादी के 76 वर्ष बाद मुलभुत सुविधा से वंचित है । गाँव में पक्की सड़क ना होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । स्कूली बच्चे को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है, ऐसे हालात में गाँव में किसी की स्वा. में समस्या हो जाने पर गाँव में एम्बुलेंस तक नहीं पहुँच पाता है , जिस से गर्भवती महिलाओ को भी और ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । हम ग्रामीण सरपंच सचिव को बोलते बोलते थक चुके है पर कोई सुनवाई नहीं है कलेक्टर महोदय आपसे विनम्र निवेदन है , कि – ग्राम हरदी से देवरहा पहुंच मार्ग, देवरहा से धनगांव पहुंच तक मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत पक्की सड़क निर्माण करने की कृपा करें ।तत्काल में सरपंच सचिव को आदेश कर थोड़ा बहुत मुरुम मिट्टी डालवा कर सड़क की मरम्मत कराने की कृपा करें, अन्यथा आगामी 10 दिनों में हम ग्रामीण मिलकर उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
