रायगढ़। थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला 14 जून 2024 घरेलू बातों पर नाराज होकर अपने दो छोटे-बच्चों के साथ कहीं चली गई थी । महिला के पति द्वारा अपने स्तर पर खोजबिन करने के बाद महिला और बच्चों के नही मिलने पर 15 जून को थाना कोतरारोड़ में गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया गया । महिला का पति बच्चों को लेकर काफी परेशान था, गुम इंसान जांच दौरान उसने अपन बयान में बताया कि 13 जून को उसकी पत्नी के साथ घरेलू बातों को लेकर मामूली बहस हुआ था । दूसरे दिन सुबह पत्नी दोनों बच्चों को लेकर कहीं चली गई । महिला के पति ने बताया कि वह अपने सभी रिस्तेदारों के पास पत्नी व बच्चों को पता किया, कहीं नहीं पता चला रहा है । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा सभी थानों को गुम इंसान की सूचना देकर व्हाटसअप ग्रुप में बच्चों को फोटो शेयर कर पतासाजी किया जा रहा था कि कुछ दिनों पहले गुम महिला द्वारा उसके रिस्तेदार से संपर्क किया गया जिसकी जानकारी महिला के पति द्वारा थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को दी गई । थाना प्रभारी द्वारा सायबर सेल से महिला के संपर्क में आये व्यक्ति का डिटेल निकाला गया जिससे महिला के जामनगर, गुजरात में होने की जानकारी मिली । थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल से अनुमति प्राप्त कर तत्काल गुम महिला और बालकों की पतासाजी के लिए पुलिस टीम गुजरात रवाना किया गया, जहां कोतरारोड़ पुलिस द्वारा जामनगर, गुजरात क्षेत्र में गुम महिला और दोनों बच्चों को खोज निकाली। गुम महिला और दोनों बालकों को थाना मेघपर, जामनगर लाया गया । जहां महिला के पति और जीजा के सुपुर्द गुम महिला और दोनों बच्चों को किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर गुम इंसान पतासाजी में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार और आरक्षक शिवा प्रधान, थाना कोतरारोड़ की अहम भूमिका रही है ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
