सारंगढ़ । छग शासन के द्वारा नगरीय निकाय में जनसमस्या पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया । नपा परिषद सारंगढ़ द्वारा वार्ड क्र. 1 रानीसागर रंगमंच में जनसमस्या पखवाड़ा लगवाया गया । यह एक विशेष अभियान है जो अवधि को संदर्भित करता है जिसमें विशेष समुदाय , क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं । यह अवधि आमतौर पर सरकारी संगठनों द्वारा आयोजित की जाती है । जिसका उद्देश्य विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक समस्याओं का समाधान करना होता है यह बात मुख्य नपा अधिकारी राजेश पांडे ने कहीं । उन्होंने प्रेस को बताया कि – इस जन समस्या निवारण शिविर में 26 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 12 मांग के थे और 14 शिकायती आवेदन रही मौका स्थल पर 5 आवेदन निराकृत किए गए , शेष 21 आवेदन का निराकरण किया जाएगा । निराकृत में राशन कार्ड में नाम जोड़ना दो आवेदन, विद्युत सुधार कार्य दो आवेदन , सड़क नाली सफाई एक आवेदन जो निराकृत किए गए । शेष आवेदन महतारी वंदन दो, तहसील कार्यालय राजस्व, पीडब्लुडी आंगनवाड़ी, नाली निर्माण, रंगमंच, तालाब आदि के आवेदन 13थे जो अनिराकृत रहें ।

- सरिया समीक्षा बैठक में सचिव के ‘अशोभनीय कृत्य’ से हड़कंप..महिला एसडीएम के सामने मर्यादा लांघने का आरोप, सचिव को नोटिस!प्रशासनिक मर्यादा तार-तार!बरमकेला जनपद ने 48 घंटे में मांगा जवाब..बैठक से नदारद रहने वाले 3 अन्य पंचायत सचिवों की भी प्रशासनिक घेराबंदी.. - June 13, 2026
- सारंगढ़ :गरीबों की शादी में ‘डाका’..!सारंगढ़ महिला बाल विकास विभाग में 15 लाख की ‘चाशनी’…बिना कोटेशन चहेतों को रेवड़ी..कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी…कार्रवाई के डर से नेताओं की परिक्रमा कर रहे ‘साहब’? - June 13, 2026
- बारिश में जामुन के स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे यह फल आपकी सेहत को सुधारता है - June 13, 2026

