खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में दुःखद घटना घटी है. खैरागढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही साल्हेवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति की पहचान चोभर निवासी अंगद यादव (46 वर्षी) ग्राम के रूप में हुई है। अंगद यादव खेत में काम करने गया हुआ था. वहां काम करने के दौरान अचानक बिजली गिरी और वह चपेट में आने से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने इस घटना के तुरंत बाद तत्परता से उसके उपचार के लिए अस्पताल लेजाने निकले, लेकिन रास्ते में ही किसान की मौत हो गई। यह पूरी घटना खैरागढ़ के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा थाना क्षेत्र की है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सिंगारपुर (जोगिडिपा) में ₹4 लाख की लागत से बनी ‘अदृश्य’ सीसी रोड, चश्मा लगाकर ढूंढ रहे ग्रामीण! - October 6, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक कामकाज का नया बंटवारा, 8 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां… - October 6, 2026
- शक्ति कलश के साथ सारंगढ़ में गूंजा युग निर्माण का संदेश… - October 5, 2026
