कारगिल विजय दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अग्निवीर जवानों के लिए बड़ी घोषणा की है। साय सरकार अग्निवीर में शामिल होने वाले युवाओं को सेवा समाप्ति के बाद प्रदेश की भर्तियों ने प्राथमिकता देगी। उन्हें आरक्षक, वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्तियों के समय विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

सीएम साय ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अग्निवीरों की सेवा समाप्त होने पर उन्हें स्थानीय भर्तियों ने प्राथमिकता दी जाएगी। आरक्षक, वन आरक्षक, जेल प्रहरी जैसी भर्तियों में विशेष लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करेगी।
बता दें कि कुछ इसी तरीके का निर्णय मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जैसे में लिए गए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे, उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस सेवा में, पीएसी में इन नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा दी जाएगी। वहीं एमपी के सीएम मोहन यादव ने भी कहा है कि मध्यप्रदेश की विविध प्रकार की पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्नि वीर जवानों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
