सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 जुलाई 2024/नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश पर जिले के नगरपालिका और नगर पंचायतों में 27 जुलाई 2024 से 10 अगस्त 2024 तक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस जनसमस्या निवारण शिविर में नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, सभी प्रकार के पेंशन, कर भुगतान, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण, नल लीकेज, नलों में पानी नहीं आना, नालियों और गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फुटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे भरना, बिजली खंभों की लाइट, का बंद रहना आदि कार्यों का निराकरण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के अनुसार 27 जुलाई 2024 को नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के रानीसागर रंगमंच में वार्ड 1 और 2 के लिए सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित है। सारंगढ़ में उत्तम सिंह कंवर उप अभियंता मो. नं. 9479036791 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत बरमकेला के वार्ड 1,2 और 3 के लिए वार्ड 2 में स्थित मांझा खोल रंगमंच में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। बरमकेला में ऋषिकेश पटेल उप अभियंता मो. नं. 7999848940 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत बिलाईगढ़ में 27 जुलाई और 31 जुलाई 2024 को वार्ड 1,2,3 और 15 के लिए जनसमस्या निवारण शिविर बिलाईगढ़ के कहार समाज भवन टिकरापारा में आयोजित होगा।

- “गांव-गांव में सुशासन का महाअभियान” : उलखर और बड़े नावापारा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर ही मिला लाभ… - May 6, 2026
- सारंगढ़ कोतवाली में ‘सिंघम’ प्रमोद यादव एंट्री से अपराधियों में खौफ…गुंडे औऱ अवैध कारोबारियों की खैर नहीं.. - May 6, 2026
- ‘विकास पुरुष’ डॉ. संजय कन्नौजे की विदाई, पद्मिनी साहू से नई उम्मीदें…प्रशासनिक सर्जरी या राजनीतिक दबाव? - May 6, 2026
