उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बहसूमा क्षेत्र में एक युवती को बंधक बनाकर गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप किया. आरोपियों ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया.

इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार युवती को गांव के ही अनिकेत, आकाश और गुन्नू ने कुछ दिन पहले अगवा कर लिया था. आरोपियों ने युवती को गांव के बाहर खेत में बंधक बनाकर गैंगरेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना लिया. इस दौरान आरोपियों में से एक ने वीडियो को वायरल कर दिया और कुछ सोशल मीडिया ग्रुप में भेज दिया. इसके बाद युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई.
जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
इसके बाद इस मामले में आरोपियों के परिजनों से शिकायत की गई तो पीड़ित परिवार को ही धमकाया गया. इस मामले में युवती के पिता ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
