सारंगढ़। साराडीह बैराज में जल आवर्धन योजना तहत पाईप लाईन विस्तार को ले विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने उप मुख्यमंत्री लोक निर्माण अरुण साव से सवाल करते हुए पूछा कि – विधान सभा क्षेत्र सारंगढ़ के अंतर्गत जल आवर्धन योजना से क्या – क्या निर्माण कार्य कहां – कहां कराये जा रहे हैं ?विवरण देवे। प्रश्नांक क के अनुसार क्या नपा सारंगढ़ में साराडीह बैराज से पाईप लाईन विस्तार का कार्य कराया जा रहा है ? यदि हां तो उक्त कार्य की आदतन स्थिति क्या है ? प्रश्नांक ख के अनुसार उक्त निर्माण कार्य कब तक पूर्ण किया जाएगा ? जानकारी देवे । जिस पर उप मुख्यमंत्री लोक निर्माण ने सदन में जानकारी देते हुए बतलायें कि – सारंगढ़ जल आवर्धन योजना से कराई जा रहे निर्माण कार्यों एवं कार्य स्थल का विवरण संलग्न प्रपत्र अनुसार है।(ख) जी हां आदतन में रा वॉटर पाईप लाईन कार्य 50% पूर्ण, क्लियर वॉटर पाइपलाइन कार्य 60% पूर्ण एवं जल वितरण पाइप लाइन कार्य की निविदा प्रकियाधीन है।प्रश्नआंक (ख) अनुसार उक्त निर्माण कार्य को पूर्ण किए जाने की निश्चित समय अवधि बताया जाना संभव नहीं है। इस तरह लंबे समय से ठंडा बस्ते में पड़े साराडीह बैराज आवर्धन जल योजना को लेकर सारंगढ़ विधायक एक बार फिर सक्रिय दिखी ।

- मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी: 5 लाख का मुफ्त बीमा, 60% तक अनुदान का लाभ.. - August 5, 2026
- आजादी के 77 साल बाद भी ‘अंतिम विदाई’ को तरसता फर्सवानी..खुले आसमान के नीचे सुलगती चिताएं..तालाब की मेढ़ पर भीगते शव देख छलका ग्रामीणों का दर्द.. - August 5, 2026
- सारंगढ़:यूसीसी पर जनता से मांगे सुझाव, 15 अक्टूबर तक भेजें अपनी राय… - August 5, 2026




