सारंगढ । ग्राम सालर निवासी त्रिलोकचंद पाण्डेय , दीपक पाण्डेय की बहू व अरविंद पाण्डेय की धर्मपत्नी, सरल, सहज, सुशील , बहुआयामी प्रतिभा के धनी, समाजसेवी, धार्मिक कार्यों में निरत रहने वाली श्री मती सुषमा पाण्डेय का सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछ्ले कुछ दिनो से अस्वस्थ चल रही थी । उनके निधन के समाचार मिलते ही सालर क्षेत्र के लोग स्तब्ध रह गए , श्रीमती सुषमा पांडे जीवन के 45 बसंत पूरा कर महामौन में विलीन हो गई । श्रीमती पांडे अपने पीछे भरा पूरा परिवार को रोता बिलखता छोड़ परम लोक वासी हो गई । गृह ग्राम सालर मे अन्तिम संस्कार कार्यक्रम किया गया जिसमे ग्रामवासी सहित आस पास के क्षेत्रवासी भी शामिल हुए । भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि – श्रीमती पांडे सनातन संस्कृति की अध्येता रही , उनके चले जाने से जो स्थान खाली हुआ है उसे भरा नहीं जा सकता । पांडे परिवार को इस दुख की घड़ी में परमब्रह्म परमेश्वर शक्ति प्रदान करें ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
