सारंगढ़ । नगर पालिका सभागार में एसडीम अनिकेत साहू के द्वारा परिषद के समस्त अधिकारी कर्मचारी पार्षद और जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर एक बैठक आहूत की । बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अनिकेत साहू ने कहा कि – शहरों और कस्बों को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन तैयार किया गया । यह अभियान भारत सरकार द्वारा संचालित किया गया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपनों का सम्मान करने के लिए 2 अक्टूबर से आरंभ किया गया था। स्वच्छ भारत मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया गया । स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने में यह एक बड़ी पहल थी । सीएमओ राजेश पांडे ने कहा कि – स्वच्छ भारत अभियान ने निर्धारित किए हैं ताकि – भारत स्वच्छ और बेहतर बन सके । इसके अलावा केवल सफाई कर्मी बल्कि देश के सभी नागरिकों को आकर्षित किया । इसका उद्देश्य सभी घरों में स्वच्छता सुविधाएं बनाना है । स्वच्छता अभियान के इस बैठक में एसडीएम अनिकेत साहू , सीएमओ राजेश पांडे, उप अभियंता उत्तम कुमार कंवर, विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे,नपा उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार ,पार्षद शुभम बाजपेई, लक्ष्मण मालाकार, रामलाल लंबू , सफाई दरोगा मरावी , अकाउंटेंट प्रीतम देवांगन , हेमप्रकाश तिवारी, चूड़ामणि आदित्य, त्रिलोक देवांगन, गोबिंद साहू , राजेश के साथ ही साथ पार्षद, कर्मचारी उपस्थित रहे ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
