केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बच्चों से लेकर बुजुर्ग वर्ग तक के लोगों आर्थिक सहायता देने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। इस योजना से लोगों को लाभ तो होता है, लेकिन कभी-कभी ये योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के कोडरमा में स्वास्थ्य विभाग से सामने आया है, यहां इस योजना के नाम पर सतगावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राशि को पुरुषों के खातों में भी भेज दी गई। इतना ही नहीं एक ही महिला को एक दिन में 14 बार प्रसव हुआ दिखाया गया है और उसके खाते में 14 बार राशि भेजी गई।

स्वास्थ्य केंद्र पर योजना के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप क्लर्क अजीत कुमार पर लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक, क्लर्क अजीत अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर योजना के नाम घपला कर रहा था। इस पूरा मामले से पर्दा तब हटा जब इस योजना की राशि एक ही दिन में, एक ही महिला के खाते में 14 बार ट्रांसफर की गई। ऐसे में सवाल उठा की, क्या एक महिला का एक दिन में 14 बार प्रसव हुआ? इसके अलावा खुद के बैंक अकाउंट और दूसरे पुरुषों के खाते में भी जननी सुरक्षा योजना के नाम पर क्लर्क अजित कुमार की तरफ से राशि ट्रांसफर की गई थी।
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। क्लर्क अजीत कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही उपायुक्त के निर्देश पर एक पांच सदस्यीय जांच टीम भी गठित की गई है। यह टीम मामले की जांच करके रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी। इधर, योजना की राशि पुरुषों के खाते में भेजे जाने को लेकर प्रखंड के जन प्रतिनिधि भी उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। मामले को जिला परिषद सदस्य नीतू कुमारी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। हालांकि, मामला उजागर होने के बाद स्वास्थ्य केंद्र का क्लर्क अजित कुमार फरार बताया जा रहा है।
बता दें कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए ‘जननी सुरक्षा योजना’ की शुरुआत की गई थी। इसके तहत बच्चा होने के बाद महिलाओं को 1400 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। ताकि गरीब और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य ठीक रहे और बच्चों के जन्म के समय मां एवं नवजात मृत्यु दर को कम किया जा सके।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

