सारंगढ़ । जिले में असाक्षरों को साक्षर करने के लिए कलेक्टर धर्मेश साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक लिए । कलेक्टर ने इस कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों को जिले के असाक्षरों की सर्वे कराने, लक्ष्य निर्धारण, असाक्षरों को साक्षर बनाने का रोडमैप बनाने, इस अभियान में स्वेच्छा से शामिल होने वाले स्वयं सेवकों, इच्छुक नागरिकों की सूची तैयार करने, उनके लिए स्थान, समय और आवश्यक पेन, कॉपी, किताब, पेंसिल, ब्लैकबोर्ड उपलब्ध कराने आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई और आवश्यक सुझाव लिए गए। बैठक में शिक्षा का अधिकार के संबंध में और निजी स्कूलों में फीस निर्धारण के संबंध में चर्चा हुई। इस बैठक में परियोजना निदेशक पंचायत हरिशंकर चौहान, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. वर्षा बंसल, लायंस क्लब गोल्ड सारंगढ़ के अध्यक्ष कैजार हुसैन, समाजसेवी महेन्द्र अग्रवाल व सतीश यादव, उपसंचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, सीएमओ सारंगढ़ राजेश पांडेय, सहायक संचालक कौशल विकास पुरूषोत्तम स्वर्णकार, नोडल अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण मुकेश कुर्रे, हरदी हाईस्कूल की प्राचार्य विभावरी ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने असाक्षरों को साक्षर करने के लिए शपथ लिए।

- सारंगढ़:एन.एल. राठिया की सटीक रणनीति से साइकिल चोर गिरफ्तार, 17 चोरी की साइकिलें बरामद… - June 28, 2026
- सारंगढ़:एन.एल. राठिया की सख्ती से गांजा तस्कर दबोचा, 18 किलो से अधिक गांजा जब्त… - June 28, 2026
- सारंगढ़:जुआ माफियाओं पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव का करारा प्रहार, 27 लाख की जब्ती से मचा हड़कंप.. - June 28, 2026


