अच्छी खबर: अमित शुक्ला की टीम की मुस्तैदी,नगरवासियों की सतर्कता और मीडिया के प्रचार की बदौलत सकुशल मिले दोनो बच्चे…सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान करने की कोशिश जारी….लापरवाह अभिभावक हो जाएं सावधान…!
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। सारँगढ़ में अचानक लगभग 2 घण्टे तक एक बालक और बालिका की गुमसुदा होने के खबर से पूरे सारँगढ़ वासियों के माथे में चिंता की लकीर उड़ गयी थी। पूरे शोशल मीडिया में ये खबर चर्चा का विषय था कि-
दिनांक 15/10/21 दिन शुक्रवार को बूटीपारा के निवासी धनुरजय पूरी गोस्वामी का बेटा कुनाल पूरी उम्र 8 साल और दिप देवांगन की बेटी खुशबू देवांगन उम्र 9साल आज बुटीपारा से आते समय काली मंदिर के पास से एक अंजान आदमी द्वारा गाड़ी में बिठा कर कहि ले गया है।जिसे भी इसकी सूचना मिलती है तत्काल थाने में सूचित करें।
इस खबर को रायगढ़ टाईम्स ने तत्काल कवरेज किया था

।
सकुशल मिले बच्चे, केड़िया चौक में बच्चों को छोड़कर भगा आरोपी-
जैसे ही मीडिया और शोशल मीडिया में बच्चों की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाड़ी में बिठाकर ले जाने की खबर वायरल हुवी। अमित अमित शुक्ला ने पूरी पुलिस टीम को चारों दिशाओं, चौक चौराहों में अलर्ट कर दिया। मीडिया की जानकारी पर सारँगढ़ वासी भी अलर्ट हो गये। सब तरफ से घिरा देख आरोपी बच्चों को केड़िया चौक में छोड़कर भाग गया।

बच्चों के अनुसार गढ़ चौक तरफ बच्चों को ले जाया गया था, तथा आरोपी चेहरे को ढंका हुवा था। बच्चे डर के मारे अभी कोई बयान ठीक से नही दे पा रहे हैं, लेकिन नॉर्मल होने पर सही और गलत की जानकारी स्पस्ट हो पायेगी।
सभी अभिभावक हो जायें सावधान-
देश मे आये दिन बच्चों के अपरहण को घटना से अखबार के पन्ने भरे होते हैं। तश्करों का गैंग ऐसे ही भीड़भाड़ वाले दिनों में ही वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसे में सभी अभिभावकों को ऐसे दिनों में अलर्ट रहने की जरूरत है। वरना सावधानी हटी दुर्घटना घटी की कहावत चरितार्थ होने ने देर नही लगेगी।

क्या कहते है थाना प्रभारी अमित शुक्ला-
अभिभावकों द्वारा बच्चों को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बैठाकर ले जाने की सूचना मिली थी। मैंने सभी स्टाफ और सूचना तंत्र को हाई अलर्ट कर दिया था । आरोपी बच्चों को केड़िया चौक में छोड़कर भग गया है। सीसीटीवी की मदद से पहचान की कोशिश की जा रही है। बच्चे अभी सदमे में हैं, कुछ समय बाद स्पस्ट जानकारी पता चल जायेगी। फिलहाल सभी अभिभावक अपने छोटे बच्चों पर जिम्मेदारी पूर्वक ध्यान रखें।

- सारंगढ़:नारी शक्ति वंदन पर सियासत तेज: भाजपा का विपक्ष पर बड़ा हमला, महिलाओं के हक़ पर ‘धोखा’ का आरोप… - April 22, 2026
- सारंगढ़:लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन: निर्माण कार्यों में मिली खामियां, अधिकारियों-ठेकेदारों की लगी क्लास! - April 22, 2026
- सारंगढ़:कुष्ठ रोग पर निर्णायक वार: ‘मिशन ट्रांसमिशन फ्री’ का शुभारंभ, 2028 तक सारंगढ़ को रोगमुक्त बनाने का संकल्प… - April 22, 2026

