महाराष्ट्र में 22 जुलाई से OBC जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत हो रही है. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल द्वारा 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने के बाद अब महाराष्ट्र में OBC जन आक्रोश यात्रा शुरू हो रही है.
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में मराठों और OBC के बीच पहले से ही भारी तनाव है. इस यात्रा में ओबीसी आंदोलनकारी लक्ष्मण हाके और नवनाथ वाघमारे के साथ अन्य ओबीसी नेता भी शामिल रहेंगे।

22 जुलाई को इस यात्रा की शुरुआत जालना के दोदडगाव में मंडल स्तंभ को अभिवादन करके की जाएगी. नवनाथ वाघमारे ने कहा कि राज्य के ओबीसी समाज के मन में आक्रोश है, ओबीसी समाज का यह आक्रोश हमें सरकार तक पहुंचाना है, इसके लिए हम यह आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं. ओबीसी आरक्षण बचाव जन आक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं से शामिल होने का आह्वान ओबीसी आंदोलन के नवनाथ वाघमारे ने किया।
22 जुलाई को इस आक्रोश यात्रा की शुरुआत होगी और यह यात्रा जालना के रामगव्हाण, वडीगोद्री, बीड, अहमदनगर, परभणी, हिंगोली, वाशिम, बुलढाणा जिलों से होती हुई छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण तालुका में समाप्त होगी।
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में आरक्षण को लेकर मराठों और ओबीसी के बीच पहले से ही भारी तनाव है. ओबीसी समुदाय और छगन भुजबल जैसे नेता पहले ही ओबीसी से मराठों के लिए आरक्षण के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं. महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में मराठा बनाम ओबीसी की कई घटनाएं देखने को मिली हैं।
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




