सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 जुलाई 2024/ सारंगढ़ अनुविभाग में 15 जुलाई को उलखर, खिचरी और भठली में राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा।

*उलखर शिविर* : सारंगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत उलखर के शिविर में खम्हारडीह, गाताडीह, नूनपानी, डौकीजोर, सिरौली, सुदराभांठा, नेकाइनटार, सुलौनी, उलखर, भदरा, गोपालभौना, छूहीपाली, गंतुली बड़े, जसपुर, बरभांठा, रामपुर, तिलाईदादर, जामपाली, खुडबेना और बरदुला के ग्रामीण शामिल होकर अपने राजस्व संबंधी कार्य करा सकते हैं।
*खिचरी शिविर*: बरमकेला तहसील के ग्राम पंचायत खिचरी के शिविर मे खिचरी, बुदेली, कुम्हारी, बेंगची, प्रधानपुर, कनकीडीपा, मे/डरा, प्रधानपुर और सिंगारी के ग्रामीण शामिल होकर अपने राजस्व प्रकरणों का निराकरण कर सकते हैं।
*भठली शिविर* : सरिया तहसील के ग्राम भठली के शिविर में नदीगांव, परसरामपुर, भठली, सुरसी और सुरजगढ़ के ग्रामीण अपने राजस्व कार्य करा सकते हैं।
नागरिक और किसान राजस्व शिविर में उपस्थित पंचायत सचिव, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार, एसडीएम के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही कोटवार शिविर के दिन की सूचना मुनादी के माध्यम से गांवों में देंगे। राजस्व कार्यों जैसे बी-1 नकल, खसरा, फौती नामांतरण, खाता विभाजन, डायवर्सन, सीमांकन, बटांकन, अभिलेख शुद्धता, भूअर्जन, प्राकृतिक आपदा आदि के सभी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। मैदानी कार्य जिसमें संबंधित किसान के खेतों में जाकर नाप-जोख करना होगा उनको छोड़कर अन्य सभी कार्य जैसे खसरा शुद्धिकरण, आय, जाति, निवास, केसीसी फार्म, डिजिटल सिग्नेचर आदि कार्य में पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार से संबंधित सभी कार्य शिविर में ही संपन्न होगा।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
