राजपुर। बीती रात एनएच 343 मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह हादसा अम्बिकापुर राजपुर मुख्य मार्ग गागर नदी के पास का है, जहां अम्बिकापुर से सासाराम जा रही राजहंस की बस गागर नदी में गिरते गिरते बच गई।

बहरहाल घटना में किसी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के बाद सडक़ पर दोनों ओर काफी लंबा जाम लग गया। घटना की जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मोर्चा सम्हाला। घटना बीती रात लगभग 12 बजे की है।
अंबिकापुर से सासाराम जा रही राजहंस की बस गागर नदी में रेलिंग को तोड़ते हुए दुर्घटना ग्रस्त हो गई और बस का आगे का एक पहिया पुल पर लटक गया।
घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह यात्री बस से बाहर निकले। बस में लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल पर ही लटक गया,यदि बस नदी में गिरती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और सडक़ जाम हो गया। घटना की सूचना पाते ही राजपुर पुलिस की रात्रि गश्त गाड़ी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह यातायात बहाल किया।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
