बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में दूसरी पत्नी से रिश्ते अच्छे बनाने के लिए एक शख्स ने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और आवेश में आकर पति ने पत्नी को पटक-पटक कर मार डाला।

मामला जिले के दरभा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बाडनपाल नाकापारा के रहने वाले सोमारू कश्यप (35) की पहली शादी बीडे कवासी (41) के साथ हुई थी। बीडे सोमारू से उम्र में करीब 6 साल बड़ी थी। शुरुआती दिनों में इन दोनों के बीच रिश्ते अच्छे थे।
इनकी एक बेटी भी है, जो 10वीं में पढ़ाई करती है। अब करीब 3 से 4 साल पहले सोमारू का उसी इलाके की रहने वाली एक लड़की के साथ दोस्ती हो गई थी। दोस्ती प्यार में बदली और सोमारू ने उसके साथ शादी कर ली।
अपनी दूसरी पत्नी को घर ले आया, जिसके बाद से पहली पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। दोनों पत्नियों के साथ वह एक ही घर में रहता था।
8 जुलाई की देर रात भी सोमारू और बीडे के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि आवेश में आकर सोमारू ने बीडे के सीने में पहले मुक्का मारा, फिर उसको कई बार जमीन पर पटक। सिर पर चोट लगने से जान चली गई। महिला के मायके वालों को बीमारी से मौत होने की कहानी सुनाई।
आरोपी के परिजन भी इस मामले को छिपा रहे थे। इन सबके बीच मृतिका के मायके वालों ने शक के आधार पर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर शॉर्ट पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने पर मारपीट से मौत का खुलासा हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर सोमारू को हिरासत में लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी ने हत्या की कहानी सुना कर जुर्म कबूल कर लिया। SP शलभ सिन्हा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
