सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. फिल्मों के अलावा उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में भी कुछ ऐसे काम किए हैं जो अक्सर फिल्मों के हीरो करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसी ही घटना के बारे में बात की है.
जूम को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक समय में उन्होंने करीब 400 लड़कियों को मानव तस्करी से बचाया था. इसमें उनकी सास विपुला कादरी ने उनकी काफी मदद की. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

सुनील शेट्टी ने बातचीत में कहा था कि उनकी सास ‘ट्रैफिकिंग इन इंडिया’ नाम का NGO चलाती थीं. बाद में इसका नाम बदलकर ‘विपला फाउंडेशन’ कर दिया गया था. उन्होंने बाकी एनजीओ के साथ मिलकर 400 लड़कियों की मदद करने का प्लान बनाया था.
अंडरवर्ल्ड पीछे पड़ा था
सुनील शेट्टी के मुताबिक उन्होंने पहले कभी इस बात का जिक्र नहीं किया था. उन्होंने ऐसा इसलिए नहीं किया था क्योंकि ये खतरनाक हो सकता था. उनके मुताबिक ये प्लान सीएम और पुलिस कमिश्नर के साथ मिलकर बनाया गया. इन सब में सुनील शेट्टी खुद को हीरो नहीं मानते हैं. उनके अनुसार वो सिर्फ एक मैसेंजर थे. उन्होंने बताया कि इस दौरान कई लोगों ने उनकी मदद की. उन्होंने इसका क्रेडिट अपनी सास को दिया. इसके अलावा उन्होंने मुंबई पुलिस और बाकी एनजीओ को भी उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया. उनके मुताबिक, इस दौरान अंडरवर्ल्ड भी उनके पीछे था, लेकिन पुलिस और डिपार्ट्मन्ट की मदद से वो इन सब से बाहर निकल पाए थे.
सुनील शेट्टी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हेरा फेरी 3’ का नाम शामिल है. फैन्स उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल वो टीवी शो ‘डांस दीवाने 4’ में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं. इससे पहले वो वेब सीरीज ‘हंटर: टूटेगा नहीं टूटेगा’ में दिखे थे. वहीं उनकी आखिरी फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई ‘गनी’ थी.
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

