सारंगढ़: कोसीर थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी अपने संवेदनशीलता के लिए अंचल में काफी लोकप्रिय हैँ। आज दिनांक 15.06.2024 को पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश चंदेल ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अविनाश मिश्रा मुख्यालय सारंगढ के कुशल मार्गदर्शन पर थाना कोसीर पुलिस एवं ग्राम उच्चभिटी की महिला समूह की सदस्यों द्वारा ग्राम उच्चभिटठी में अवैध शराब ,जुआ ,सटटा जैसे समाजिक बुराईयों से समाज में होने वाले दुष्प्रभाव तथा शराब पीने व बेचने के कारण गांव में अपराध घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है इससे छोटे छोटे बच्चों ,युवाओं व महिलाओं पर दुष्प्रभाव पडता है गांव के लोग ट्रेक्टर ट्राली ,पीकप में व्यक्तियों को बैठाकर कहीं ले जाना जिससे अप्रिय घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है एवं गांव में मेन चौक चौराहो पर सीसीटीव्ही लगाने के फायदे तथा नया कानून भारतीय न्याय संहिता के बारे में जानकारी देकर पैदल मार्च कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ,मप्रआर अंजना मिंज आरक्षक लुकेश्वर पटेल ,राजकुमार साहू ,उमेश जांगडे तथा समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।



- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
