कोरबा: कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां स्कूल बैग और बोरे में कई टुकड़ों में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्कूल बैग में पैर का हिस्सा कटा हुआ और बोरे में शरीर का आधा हिस्सा मिला है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है.
यह मामला पाली थाना क्षेत्र के चैतमा चौकी के गोपालपुर का है. युवक की लाश बांघपारा के डैम के पास झाड़ियों में मिली है. इसे देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीम के साथ पहुंचकर घटना की जांच कर रहे. अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
