सक्ती: पीडीएस चावल की अफरा तफरी करते खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दुकान संचालक को रंगे हाथों पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक, पीडीएस दुकान संचालक सरकारी राशन को व्यापारी को बेच रहा था.

आज तड़के सुबह व्यापारी की पिकअप में सरकारी चावल लोड करा रहा था. इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम सहित खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की.
सक्ती में महामाया महिला स्व सहायता समूह के नाम से पीडीएस दुकान संचालित है. दुकान संचालक लंबे समय से पीडीएस चावल की अफरा तफरी कर रहा था. गरीबों के चावल को व्यापारियों को बेचा करता था.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
