आज के समय में अब रिश्तों की अहमियत खत्म होती जा रही है। लोग अपनों के साथ ही कुछ ऐसे रिश्ते बना ले रहे हैं, जिसे समाज इजाजत नहीं देता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही ससुर के साथ घर से फरार हो गई और फिर दोनों ने शादी कर ली। हैरानी की बात तो यह है कि दोनों के एक बच्चे भी हो गए। इधर, मामले को पता चलने पर पति ने पुलिस को इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस उन दोनों को पकड़कर थाने ले आई।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बदायूं जिले के दबतोरी चौकी क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने कुछ दिन पहले बिसौली पुलिस को शिकायत दी। आरोप लगाया- उसकी शादी 2016 में वजीरगंज क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। साल भर दोनों साथ रहे। अगले साल पत्नी और उसके पिता कहीं गायब हो गए। तब से वह दोनों को तलाश कर रहा था। लेकिन सात साल बाद उसे पता चला कि दोनों चंदौसी में रह रहे हैं। दोनों ने शादी भी कर ली है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए महिला और उसके ससुर को पकड़ लिया और थाने ले आए।
पूछताछ में पता चला कि महिला अपने पति से परेशान थी। शादी के वक्त उसका पति नाबालिग था। वह पढ़ा लिखा भी नहीं था। न ही कुछ कमाता था। इसलिए वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ चली गई थी। दोनों ने फिर कोर्ट मैरिज कर ली। अब ससुर से उसका दो साल का बेटा भी है। वे दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। महिला ने बताया कि गांव में बदनामी के डर से वे चंदौसी जाकर रहने लगे हैं।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
