दुर्गा पूजा पंडाल में ताबड़तोड़ फायरिंग एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 लोग घायल…
अयोध्या। अयोध्या के फैजाबाद कोतवाली इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल के अंदर बुधवार देर शाम कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, तीन वाहनों में सवार होकर बदमाशों ने नील गोडम पूजा पंडाल स्थित कोरखाना पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक मनजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कुछ बदमाश वाहनों से आए थे उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पूरी घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो बच्चियां भी हमले के दौरान घायल हुईं हैं। उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मौके पर मिली हमलावरों की कारों को कब्जे में लेकर वाहन स्वामियों का पता लगाया जा रहा है। एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच से पता चला है कि यह घटना एक निजी दुश्मनी का नतीजा थी।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

