राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, ‘स्प्रिंट क्वीन’ पीटी ऊषा और स्टार फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया सहित स्टार खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है।
निमंत्रण पत्र की सूची में राज्य के 500 से अधिक खास मेहमान शामिल हैं जिसमें राजनेता, अभिनेता, खेल सितारे और उद्योगपति शामिल हैं जिन्हें सोमवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। इस सूची में तेंदुलकर के अलावा विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर के साथ महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग और भारतीय क्रिकेट कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं।
मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा को आमंत्रित किया गया है। भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फुटबॉलर कल्याण चौबे, धाविका कविता राउत और पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झझाड़िया को भी निमंत्रण भेजा गया है।

महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पीवी सिंधू और उनके ट्रेनर पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण मिला है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कौन कौन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचेगा।
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

