जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार के साथ कांग्रेसियों ने पूजा अर्चना कर माता के किए दर्शन

सारंगढ़/ सारंगढ़ नगर के दुर्गा पंडालों में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ पहुंच कर मां दुर्गा के दर्शन कर माथा टेका। श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने मां दुर्गा के दर्शन कर उन्हें नमन किया माथा टेका और सारंगढ़ की शांति खुशहाली की कामना की। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी, पवन अग्रवाल नगर अध्यक्ष, गोल्डी नायक, जिला महामंत्री, अजय बंजारे पार्षद प्रतिनिधि, राधे जायसवाल, एल्डरमैन गण सरिता गोपाल, बबलू वहीदार,शुभम बाजपेई, अशोक अग्रवाल,आशीष कुर्रे,चारू शर्मा, शंकर चंद्रा, मिलन दास महंत राकेश रात्रे, तरुण सोनी आदि शामिल रहे। नगर के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर विधायक जिलाध्यक्ष के साथ कांग्रेसियों ने पूजा अर्चना की। छोटे मठपारा, नंदा चौक, बीरपारा चौक, जेल पारा चौक बाबाकुटी पैलपारा, जयस्तम्भ चौक, फुलझरिया पारा, कमला नगर, टेंगनापाली, प्रताप गंज, देवांगन पारा, कुटेला, झरिया पारा, संगम चौक, मछली पसरा आदि दुर्गा पंडालों में विधायक जिला अध्यक्ष और कांग्रेसियों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर माथा टेका।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
