जितेंद्र तिवारी

जांजगीर-चांपा। राठौर परिवार द्वारा आयोजित देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ ग्राम धाराशिव जांजगीर चांपा कल कथा में कथा श्रवण करने के लिए जांजगीर विधानसभा के विधायक नारायण चंदेल जी का आगमन हुआ व्यासपीठ से महाराज श्री पँ दीपककृष्ण महाराज श्री से विधायक जी ने आशीर्वाद प्राप्त किया
और कल कथा में महाराज श्री ने मां जगदंबा के गुप्त चरित्रों का बहुत ही सरल भाव से व्याख्यान करते हुए महिषासुर, रक्तबीज, धूम्रलोचन, शुंभ निशुंभ, चंड मुंड, अनेकानेक महाबली दानवों के उद्धार का प्रसंग श्रवण कराया
कलयुग में नवरात्र पर्व में देवी भागवत कथा श्रवण करना परम सौभाग्य का विषय है कथा पंडाल में देवी के भक्तों ने माता के भजनों में जस गीत में खूब झूमे कल पूरा कथा पंडाल आपार भीड़ से भरा हुआ था

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




