यहां बीते दिनों स्कूल के प्राचार्य ने महिला शिक्षका को थप्पड़ मार दिया था। इतना ही नहीं प्राचार्य पर स्कूल परिसर में लगे पेड़ों को भी काटने का आरोप था। महिला शिक्षका ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की थी।

इस मामले की जांच करने डीईओ स्कूल पहुंचे और प्रिंसीपल से आरोपों की जानकारी लेनी चाही। लेकिन प्राचार्य उलटा उन पर ही रौब जमाने लगे और कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया। जिसके बाद डीईओ ने कलेक्टर को मामले की जानकारी दी। वहीं अब इस मामले में एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने महिला शिक्षक को थप्पड़ मारने वाले प्राचार्य को उनके पद से हटाते हुए SDM ऑफिस बलरामपुर में अटैच करने का आदेश जारी किया है। वहीं स्कूल के ही शिक्षक विनोद मिश्रा को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- जल प्रदूषण मॉडल से छाईं अंशिका, विज्ञान मेले में बटोरी खूब वाहवाही… - August 6, 2026
- ‘शून्य मातृ-शिशु मृत्यु’ का लक्ष्य: कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई सख्ती… - August 6, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भव्य किसान गोष्ठी संपन्न..नॉमिनी गोल्ड कूपन लकी ड्रा के विजेता को मिली चमचमाती मोटरसाइकिल.. - August 6, 2026




