प्रेमी प्रेमिका कर रहे थे सेक्स, अचानक प्रेमिका ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट और कर दिया टॉयलेट में फ्लश, प्रेमी गंभीर….
छपरा जिले में एक प्रेमिका ने ऐसा कांड कर दिया, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। प्रेमी और प्रेमिका दोनों बिस्तर पर संबंध बना रहे थे। तभी प्रेमिका ने प्रेमी से एक बात कही, जिस पर उसने इंकार कर दिया, इसी बात से भड़की प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट डाला, फिर उसे टॉयलेट में डालकर फ्लश चला दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और प्रेमी को उठाकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि प्रेमी गंभीर अवस्था में है। लेकिन उसका इलाज चल रहा है। चूंकि दोनों लंबे समय से एक दूसरे से प्रेम करते थे। ऐसे में प्रेमी ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। लेकिन जब भी प्रेमिका शादी की बात करती थी तो वह मना कर देता था।
इस बार जब दोनों बिस्तर पर सेक्स कर रहे थे। तो प्रेमिका ने फिर उससे शादी की बात कही, इस पर प्रेमी ने इंकार कर दिया तो महिला ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया, फिर उसका लिंग काट डाला, जिसे टॉयलेट में डालकर फ्लश चला दिया।
प्रेमिका ने रोते रोते पुलिस को बताया कि आज मैंने वेदप्रकाश का लिंग काट दिया है। क्योंकि वह मेरे से पहले भी कई लड़कियों का जीवन बर्बाद कर चुका है। वह सवा साल से शादी का झांसा देकर मेरे साथ फिजिकल रिलेशनशिप में था। मैंने तीन बार गर्भपात भी कराया। अब वो शादी से इंकार कर रहा था। उसने थाने में जाने के बाद शादी के लिए हां कर दी थी।
इसके बाद शादी के लिए रजिस्ट्रेशन भी हो गया था। इसके बाद शादी के लिए मार्च, फिर अप्रैल ऐसे कई सारी तारीखें आई। लेकिन वह शादी की डेट को चेंज करते गया। आज भी शादी की तारीख थी। मैंने शादी के लिए उसके नाम की मेहंदी भी लगाई है। उसने इस बार भी धोखा दिया है। इसलिये मैंने आवेश में आकर ऐसा कर दिया। अब वह किसी और लड़की की जिदंगी बर्बाद नहीं करेगा।
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
