छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक शख्स का वीडियो बनाकर कपल को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दरअसल शख्स ने कई बार सिविल सर्विस (PSC) के एग्जाम दिए और सरकारी नौकरी पाना चाहते था। लेकिन बार एग्जाम में विफल रहा, इसके बाद उसने पैसा कमाने का गलत जरिया चुन लिया।

बता दें कि शख्स ने एक कपल का प्राइवेट वीडियो शूट किया और उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करके 10 लाख रुपये लेने की कोशिश की। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।
पीड़ित को व्हाट्सएप पर आई अज्ञात कॉल
आरोपी की उम्र 28 साल और उसका नाम विनय कुमार साहू बताया जा रहा है। पिछले महीने चोरी के इरादे से दंपति के घर गया था, लेकिन चोरी करने के बजाय, उसने अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके प्राइवेट वीडियो को रिकॉर्ड किया और उनके वीडियो को सार्वजनिक नहीं करने के लिए उनसे पैसे की मांग की।
पुलिस उपमंडल अधिकारी (धमधा) संजय पुंढीर ने बताया कि नंदिनी पुलिस थाना क्षेत्र स्थित अहिवारा गांव निवासी दंपति की शिकायत के आधार पर 25 जून को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। 17 जून को, पीड़ित पुरुष ने पुलिस से शिकायत की कि उसे उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से एक वीडियो क्लिप मिली, जिसमें उनकी और उसकी पत्नी की प्राइवेट संबंध को दिखाया गया। व्यक्ति ने पुलिस को यह भी बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन किया और मांग की कि वो तुंरत उन्हें 10 लाख रुपए दे नहीं तो वो उनकी वीडियो को सार्वजनिक कर देगा।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
मामले की जांच के लिए नंदिनी पुलिस और एंटी-क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तकनीकी सबूतों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया है।
साथ ही आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन सिम कार्ड बरामद किये गये। साहू अहिवारा का रहने वाला है। इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वह सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे थे।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
