रायपुर। मानसूनी द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रायपुर संभाग व बिलासपुर संभाग से लगे जिलों में यह भारी वर्षा हो सकती है।

इनमें प्रमुख रूप से रायगढ़,सारंगढ़ महासमुंद, बलौदाबाजार, जशपुर सहित अन्य बहुत से क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विभाग के अनुसार रविवार तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। इसके बाद सोमवार एक जुलाई से प्रदेश में बारिश का दायरा भी बढ़ने वाला है। शुक्रवार को प्रदेश भर में बलरामपुर सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी बलरामपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। बीजापुर में 23 सेमी, नगरी में 9 सेमी, भाटापारा में 8 सेमी, बलौदाबाजार-जगदलपुर-पाटन में 7 सेमी, दोरनापाल-तोंगपाल-बस्तर में 6 सेमी बारिश हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके साथ ही हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। प्रदेश में इसके प्रभाव से शनिवार को अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी और रायपुर संभाग व बिलासपुर संभाग से लगे कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
