छत्तीसगढ़: अंबिकापुर के दर्रीपारा मोहल्ले में दोस्त ने आटो चालक का लिंग जला दिया। आटो चालक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दोस्त को शराब पिलाने से मना कर दिया। शराब के नशे में बेसुध होकर आटो में आराम कर रहे चालक के पैंट का चैन खोलकर आरोपित ने माचिस से लिंग जला दिया। लोक लाज के कारण पहले तो चालक ने पुलिस से शिकायत नहीं की लेकिन जख्म ठीक नहीं होने के कारण मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी की है।
अंबिकापुर के मोमिनपुरा पर्राडांड निवासी युवक आटो चलाकर जीवन यापन करता है। पिछले दिनों उसने शराब का सेवन किया था। दर्रीपारा सामुदायिक भवन के पास शराब पीने के बाद नशे की स्थिति में अपने आटो में आराम कर रहा था। उसी दौरान आटो चालक का दोस्त महावीर गुप्ता उसके पास पहुंचा। अकेले शराब सेवन करने को लेकर आटो चालक पर दबाब बनाने लगा कि उसे भी शराब पिलाना पड़ेगा।
शराब के लिए वह जबरदस्ती करने लगा। आटो चालक ने जब उसे शराब पिलाने से मना किया, तो दोस्त ने ही चालक के पैंट की चैन को खोलकर उसके लिंग को माचिस से जला दिया। आटो चालक नशे में इतना बेसुध था कि वह प्रतिकार भी नहीं कर सका। जलन होने पर उसने हल्ला करना शुरू किया। आस पास के लोग पहुंच गए। बीच-बचाव करने के कारण माचिस से लिंग जलाने वाला भाग निकला। आटो चालक ने उपचार कराया। लोक लाज के भय से उसने थाने में रिपोर्ट भी पंजीकृत नहीं कराया। लेकिन एक सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी जख्म ठीक नहीं होने पर उसने पुलिस से घटना की शिकायत की। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 324 का अपराध पंजीकृत किया है।

- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
