सारंगढ़ । जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी धनुर्जय हरदिहा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अंलकरण शिक्षा दूत पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। कार्य क्रम के मुख्य अतिथि धर्मेश साहू कलेक्टर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़,अनिकेत साहू एसडीएम. सारंगढ़, डॉ. वर्षा बंसल डिप्टी कलेक्टर, एस. एन.भगत डीईओ , रेशमलाल कोशले बीईओ एवं बीआरसी शोभाराम पटेल ने सम्मानित किया। वर्तमान में शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी धनुर्जय हरदिहा शाप्राशा विशालपुर में पदस्थ है। लक्ष्मी हरदिहा को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया जा चुका है। लगातार विगत तीन वर्षों से ब्लॉक स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता की विजेता रही है।

विदित हो कि – सन् 22-23 जिलास्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोतिगता विजेता एवं संभाग स्तरीय टी.एल.एम. प्रदर्शनी में विजेता के रूप में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नाम रोशन किया। श्रीमती लक्ष्मी धनुर्जय हरदिहा ने उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार के सदस्य माता श्रीमती रामबाई हरदिहा स्टाफ श्री श्याम तिवारी, प्रकाश नायक, एवं नमिता ईजारदार तथा मार्गदर्शक श्रीमती शोमा सिंह ठाकुर एबीईओ सारंगढ़ को दिया ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक केराबाई मनहर, भुवन मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विधि प्रकोष्ट छग , मनोज जायसवाल मंडल अध्यक्ष भाजपा, अजेश अग्रवाल पूर्व जिपं अध्यक्ष, श्रीमती शिव कुमारी चौहान, चंद्रिका सिह ठाकुर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, भाजपा दुर्गा प्रताप सिंह विधान सभा संयोजक, टीकाराम पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थीगण सभी संकुल समन्वयक संकुल प्राचार्य, व्याख्याता आदि उपस्थित रहे।


- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
