सारंगढ़: जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश चंदेल ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अविनाश मिश्रा मुख्यालय सारंगढ के कुशल मार्गदर्शन पर थाना कोसीर पुलिस को आज दिनांक 28.06.24 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सिंघनपुर का बंशीलाल यादव अपने कब्जे घर परछी में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ गवाहन के मौकास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया आरोपी बंशीलाल यादव पिता झालर यादव उम्र 38 साल साकिन सिंघनपुर के कब्जे से कुल 45 लीटर हांथ भटठी महुआ शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । मामला अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी , मप्रआर अंजना मिंज आरक्षक सुरेश बर्मन ,गिरिजाशंकर देवांगन ,धनसाय कुर्रे,प्रदीप रात्रे, यशवंत साहू का विशेष योगदान रहा ।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
