उत्तर प्रदेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेम विवा के ढाई महीने बाद ही खुदकुशी कर ली। उनका शव घर के कुंडे से लटकता हुआ मिला। घटना के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरअसल, यहां ढाई महीने पहले एक युवती ने लव मैरीज की थी। जिसके बाद वो अपने ससुराल में रहती थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने ससुराल वालों से खुश नहीं थी। जिससे परेशान महिला ने अपने कमरे पर फंदा लगाकर फांसी पर लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला ने जब खुदकुशी की तो इस दौरान उनके पति और परिवार के लोग खेत में काम करने गए हुए थे। देर शाम पति ने घर आकर देखा तो छत के कुंडे में रस्सी के सहारे पत्नी का शव लटक रहा था। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार व मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस को सूचना दिए बिना आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
