रायगढ़ / थाना जूटमिल में जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ की रहने वाली युवती द्वारा गांधीनगर जूटमिल में रहने वाले अरविंद मनहर पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। युवती बताई कि वह और उसकी सहेलियां किराये मकान लेकर रायगढ़ में रहती हैं और काम करती है । करीब एक सप्ताह पहले सभी सहेलियों एक लडकी के घर में रह रही थी । 21 जून की रात मकान में सभी लड़कियां सो रही थी, रात में उसकी सहेली का भाई अरविंद मनहर आया और सोयी अवस्था में गलत नीयत से छूने लगा तब जाग गई । अरविंद की हरकतों से डर गई और घटना सभी सहेलियों को बताई । युवती के लिखित आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा आरोपी पर अपराध क्रमांक 287/2024 धारा 354 आईपीसी पंजीबद्ध कर आरोपी अरविंद मनहर पिता वेद राम मनोहर उम्र 27 साल निवासी गांधीनगर काशीराम चौक जूटमिल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में पुलिस संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
