छत्तीसगढ़ के सरगुजा में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार उदयपुर 50|/ बीआर खांडे समेत उनके तीनों अधीनस्थ तीनों कर्मचारियों को &#८8 आज कोर्ट में पेश करेगी। शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद 8८8 की टीम 500|/ को साथ लेकर उनके गांधी चौक स्थित निवास पहुंची और दो बंडल दस्तावेज जब्त किए।

दरअसल, आरोपियों ने जमीन विवाद से जुड़े विचाराधीन मामले में फैसला सुनाने के लिए प्रार्थी से 50 हजार रुपए मांगे थे। जानकारी के मुताबिक, 501 कोर्ट में ग्राम जजगा निवासी कन्हाई राम बंजारा का जमीन विवाद से जुड़ा मामला विचाराधीन है। कन्हाई राम की जजगा स्थित तीन भूमि रकबा क्रमांक 0.251, 0.635 और 0.243 हेक्टेयर भूमि उसके और परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज है।
उसके बड़े पिता (ताऊ) ने जमीन केवल अपने नाम दर्ज कराने के लिए तहसील में आवेदन दिया था। तत्कालीन तहसीलदार उदयपुर ने केस में कन्हाई राम के बड़े पिता सहित अन्य के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त करने का आदेश 21 सितंबर 2022 को दिया था। इस पर कन्हाई राम के बड़े पिता ने कोर्ट में अपील कर दी।
पक्ष में फैसला सुनाने के लिए मांगी रिश्वत
आरोप है कि मामले में ५0|॥ बीआर खांडे ने कन्हाई राम से उसके पक्ष में फैसला देने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी। इस पर कन्हाई राम ने इसकी शिकायत &८8 से कर दी। ७८8 ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की और पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को ट्रैप का प्लान किया गया। अंबिकापुर 8८8 के 057 प्रमोद कुमार खेस के नेतृत्व में टीम उदयपुर भेजी गई।

शुक्रवार शाम करीब 6 बजे कन्हाई राम बंजारा केमिकल लगे नोट लेकर 501 कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि 50७ ने रिश्वत की रकम क्लर्क धरमपाल को लेने के लिए कहा। धरमपाल ने रुपए लेकर चपरासी अबीर राम को दे दिए। बाद में एसडीएम के निर्देश पर रकम होम गार्ड कवि नाथ सिंह को दे दी गई।
इस दौरान &(८8 की टीम ने छापा मारा और 5५01/ सहित सभी आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
